School Holiday : स्कूलों में दिवाली की छुट्टियां घोषित, 13 से 24 अक्टूबर 2025 तक रहेगा अवकाश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

राज्य सरकार ने स्कूलों में होने वाले मध्यावधि यानी दीपावली अवकाश की नई तिथियों को मंजूरी दे दी है। अब यह दीपावली अवकाश 13 अक्टूबर से शुरू होकर 24 अक्टूबर तक रहेगा।

द्वितीय परख की परीक्षा तिथियों में बदलाव

दीपावली अवकाश के बाद विद्यार्थियों के लिए द्वितीय परख 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में शिविरा पंचांग में संशोधन की स्वीकृति प्रदान की है।

शासन स्तर पर लिया गया निर्णय

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने अवकाश और परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद विभाग के वरिष्ठ शासन सचिव ने इस पर अंतिम निर्णय लेते हुए संशोधित तिथियों को स्वीकृति दी।

पहले तय हुआ था अलग कार्यक्रम

गौरतलब है कि पहले दीपावली अवकाश 16 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक और द्वितीय परख 13 से 15 अक्टूबर तक निर्धारित की गई थी। अब संशोधन के बाद नई तिथियां लागू होंगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment

WhatsApp Group