Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 Download: राजस्थान फोर्थ ग्रेड एडमिट कार्ड जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को राज्यभर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड नाम वाइज और रोल नंबर वाइज डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है।

परीक्षा तिथि और शेड्यूल

राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती परीक्षा 19 से 21 सितंबर तक तीन दिनों में होगी। प्रत्येक दिन परीक्षा दो पारियों में आयोजित होगी। पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इस प्रकार परीक्षा का आयोजन कुल छह शिफ्ट्स में किया जाएगा।

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के तहत कुल 53,749 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए लगभग 25 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च से 19 अप्रैल 2025 तक चली थी। भारी संख्या में आवेदन आने के बाद अब उम्मीदवार अपने परीक्षा प्रवेश पत्र का इंतजार कर रहे थे, जो आज 12 सितंबर 2025 को जारी कर दिए गए हैं।

एडमिट कार्ड में किन जानकारियों की जांच करें

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड पर अपनी सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, फोटो और हस्ताक्षर शामिल होंगे। इसके अलावा परीक्षा केंद्र का नाम, पता, परीक्षा तिथि, समय और बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देश भी एडमिट कार्ड में दर्ज होंगे।

4th Grade Admit Card : आधिकारिक वेबसाइट

उम्मीदवार एडमिट कार्ड केवल आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in और recruitment.rajasthan.gov.in से ही डाउनलोड करें। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड और एक वैध पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य रहेगा।

Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 Name Wise Download

राजस्थान फोर्थ ग्रेड एडमिट कार्ड 2025 नाम वाइज डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर एडमिट कार्ड के विकल्प को चुनना होगा।

यहां उपलब्ध “RSMSSB 4th Grade Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करना होगा।

अब स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जिसमें अभ्यर्थी को अपना नाम और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

सही जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन दबाना होगा।

इसके बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा जिसे आप चेक कर सकते हैं।

अंत में एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखना जरूरी है।

राजस्थान फोर्थ ग्रेड एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एडमिट कार्ड रोल नंबर वाइज डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी को सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

इसके बाद होम पेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन को ओपन करना होगा।

यहां पर “Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025” डाउनलोड लिंक पर क्लिक करना होगा।

अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

जानकारी भरने के बाद गेट एडमिट कार्ड विकल्प पर क्लिक करना होगा।

थोड़ी ही देर में आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

इसके बाद एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लेना है।

राजस्थान 4th ग्रेड एडमिट कार्ड : लिंक-1 | लिंक-2

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment

WhatsApp Group